भारतीय योग संस्थान पंजी० के तत्वाधान में करौल बाग दिल्ली में दो दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । भारतीय योग संस्थान पंजी० रोहिणी, दिल्ली द्वारा कार्य विस्तार हेतु रामजस रोड, 52 ब्लाक, करौल बाग पर समाज में मोटापा रोग के प्रति जागरूकता के लिए 15-06-2026 सोमवार तथा 16-06-2026 मंगलवार को प्रातः 06-00 से 07-30 बजे तक दो दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर शिविर (निःशुल्क) का आयोजन किया जाएगा।
भारतीय योग संस्थान पंजी० रोहिणी, दिल्ली द्वारा कार्य विस्तार हेतु रामजस रोड, 52 ब्लाक, करौल बाग पर समाज में मोटापा रोग के प्रति जागरूकता के लिए 15-06-2026 सोमवार तथा 16-06-2026 मंगलवार को प्रातः 06-00 बजे से 07-30 बजे तक दो दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर (निःशुल्क) का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन में भारत में बढ़ रहे मोटापा जैसे अनेक घातक रोगों – पेट में गैस, मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, पैरों के रोग, श्वास फुलना, अल्सर, कमर दर्द, महिलाओं में मासिक धर्म के रोग व बांझपन आदि को जन्म देता है।
मोटापा रोग निवारण शिविर में निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर लाभ उठायें, शिविर में आने वाले महिला -पुरूष कृपया एक चादर तथा एक पानी की बोतल साथ लेकर आएं ।
शिविर में सर्वश्री रमेश चन्द मैनी भारतीय योग संस्थान , मामचन्द तौणगरिया योगाचार्य, विमल बसेटिया, केंद्र प्रमुख, मधु खजोतिया, केंद्र प्रमुख, तथा माया कुरडिया, केंद्र प्रमुख आदि मौजूद रहेंगे।



