Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

समता सैनिक दल राजस्थान की बैठक रविवार को सम्पन्न

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । समता सैनिक दल राजस्थान की बैठक रविवार 07 जून 2026, को प्रातः 11 बजे अम्बेडकर गार्डन स्थित सामुदायिक भवन टोंक में आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट श्री रमेश सोलंकी ने की, इस बैठक में टोंक, कोटा, बूंदी,झालावाड़, केकड़ी, सवाईमाधोपुर, मालपुरा  के समता सैनिको ने भाग लिया।

के.सी.वर्मा,बूंदी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट श्री रमेश सोलंकी ने करते हुए कहा कि समता सैनिक दल राजस्थान का गठन होना एक सराहनीय कार्य है । जिलों में इसका शीघ्र गठन किया जाना चाहिए । कोटा से पधारे श्री शशिभूषण जाटव ने कहा कि में कोटा में इसका कार्य करने ओर समाज हित के लिए काम करने को तैयार हु । केकड़ी से पधारे प्राचार्य श्री राजूलाल रैगर ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते दलित अपराधों को रोकने के लिए एक रणनीति बनानी चाहिए । झालावाड़ से आए श्री किशन लाल बैरवा ने झालावाड़ जिले की जिम्मेदारी लेने ओर निष्ठा से काम करने का विश्वास दिलाया।  श्री एम.एल.राठी ने कहा कि राजस्थान में समता सैनिक दल दो माह बाद विधिवत गठन कर समाजहित का काम करेंगे एवं समाज पर होने वाले अत्याचारों पर अंकुश लगाने वाली रणनीति तैयार की जाएगी ।

बैठक को सीनियर पदाधिकारी श्री राकेश कुमार वर्मा,ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में समता सैनिक दल का गठन एक नया आयाम स्थापित करना है। ये जिम्मेदारी बहुत बड़ी है राजस्थान के सभी जिला संयोजक बनाए जा रहे हैं जो आगामी डिस्ट्रिक्ट कमांडर के रूप में मनोनीत होंगे ओर दल का गठन ओर प्रात:काल नियमित संघायन का संचालन आवश्यक है, जिससे सभी भाग लेने वाले सैनिकों को रोजाना व्यायाम ओर अनुशासन का आभास होगा ।

इस अवसर पर सवाईमाधोपुर से श्री प्रभुदयाल खटीक,बूंदी से श्री ताराचंद बैरवा,मालपुरा से श्री नन्दलाल रैगर,टोंक से श्रीमती आशा वर्मा,डॉ.सुश्री सुमन वर्मा,श्रीमती कमोद बैरवा,श्री अशोक कुमार, श्री राम भजन मीना,श्री सीताराम मीणा,श्री रामचरण मीणा,ने भी बैठक को संबोधित किया ।

इस अवसर पर सभी आगंतुकों ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए,बैठक का संचालन डॉ. प्रभुदयाल ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *