Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थानसमाज

रैगर समाज के लाडले राहुल बंसीवाल ने सबसे कम उम्र में जज बनकर इतिहास रचा

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुवीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l आरजेएस परीक्षा.2025 के अंतिम परिणाम शुक्रवार 19 दिसम्बर को घोषित किए गए। जिसमे रैगर समाज के लाल राहुल बंसीवाल जिनका रोल नंबर  44395 है। पहले प्रयास में 31वीं रैंक के साथ सफलता प्राप्त कर, महज 21 साल 3 महीने की उम्र में सिविल जज बनकर रैगर समाज और प्रदेश को गौरवान्वित कर दिया है।

राहुल की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो, तो उम्र महज एक आंकड़ा बन कर रह जाती है।आपकी मेहनत, लगन और संघर्ष द्वारा प्राप्त उपलब्धि रैगर समाज की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। समस्त रैगर समाज को आप पर गर्व  है। हम परम पिता परमेश्वर से आपके जीवन में निरन्तर उन्नति की कामना करते है।

जो अभ्यर्थी इस अवसर पर लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाए, उनसे यही निवेदन है कि निराश न हों। संघर्ष की राह पर आगे बढ़ते रहिए—सफलता धैर्य, विश्वास और निरंतर प्रयास का ही प्रतिफल होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *