Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

आम आदमी पार्टी, ने समाजहित में ग्रामीण मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग उठाई

जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । राजसमंद | 29 दिसंबर 2025 आम आदमी पार्टी, राजसमंद द्वारा काकरोली से नाथद्वारा तक निर्धारित ग्रामीण मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

पप्पू लाल कीर ने बताया है कि काकरोली → एमडी → भाटोली → नाकली → मानपुरा → नैनपुरिया → नमाना → सांगा का खेड़ा → बेजनाल → कोठारिया → लाल बाग होते हुए नाथद्वारा तक वर्तमान में कोई नियमित रोडवेज बस सेवा उपलब्ध नहीं है ।

इस मार्ग से जुड़े गांवों के छात्र-छात्राएं, कर्मचारी, किसान, व्यापारी, महिलाएं एवं बुजुर्ग शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा, न्यायालय एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रतिदिन आवागमन करते हैं। बस सेवा के अभाव में ग्रामीणों को महंगे निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक व शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस दौरान एडवोकेट भरत पालीवाल, प्रकाश चंद्र जैन, अमित वर्मा, कालूराम कुमावत, तेजमल जैन, पप्पू लाल कीर, रणवीर सिंह भाटी, कपिल जैन एवं रतन कुमावत उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *