टी आर वर्मा ने अपने गौरवशाली पुत्र प्रमोद वर्मा की ADG पद पर पदोन्नति का जश्न मनाया
मध्य प्रदेश सरकार ने राजस्थान को दिया तोहफा IPS प्रमोद वर्मा को बनाया अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक।
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । जयपुर, मंगलवार 30 दिसंबर 2025 । मध्य प्रदेश के 21 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी 1 जनवरी, 2026 की स्थिति में पदोन्नत (MP Police Promotion) होने जा रहे हैं। पदोन्नति की इस प्रक्रिया के तहत जबलपुर के वर्तमान आईजी (IG) प्रमोद वर्मा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर प्रमोट किया गया । इस अवसर पर पूर्व प्रमुख शासन सचिव टी आर वर्मा (IAS) वर्मा जी ने अपने गौरवशाली पुत्र प्रमोद वर्मा की पदोन्नति का निज निवास जयपुर में जश्न मनाया, जिसमें परिवार और समाज के गणमान्य लोगो ने मिलकर टी आर वर्मा जी को माला पहनाकर पुष्पगुच्छ देकर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर कर बधाई दी । इस अवसर पर टी आर वर्मा जी द्वारा मध्यप्रदेश सरकार मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का आभार व्यक्त किया।
भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया के तहत जबलपुर के आईजी प्रमोद वर्मा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर प्रमोट किया जाएगा। इस पदोन्नति के लिए 25 वर्ष की अनिवार्य सेवा पूरी करना आवश्यक था और प्रमोद वर्मा 2001 बैच के एकमात्र अधिकारी हैं।01 जनवरी 2026 से लागू होने वाले इन आदेशों के साथ ही मध्य प्रदेश के पुलिस प्रशासनिक ढांचे में नई नियुक्तियाँ और जिम्मेदारियाँ प्रभावी हो जाएंगी।
मंगलवार को जयपुर में पूर्व प्रमुख शासन सचिव टी आर वर्मा (IAS) वर्मा जी के निज निवास पर उत्सव का माहौल था। टी आर वर्मा (IAS) वर्मा जी के गौरवशाली पुत्र प्रमोद वर्मा की ADG के पद पर पदोन्नति होने की खबर सुनकर परिजन व स्थानीय समुदाय के प्रबुद्ध लोग इस गर्व के क्षण पर उत्सव मनाने व बधाई देने के लिए एकत्रित हो गए।
इस अवसर पर बधाई देने वालो में अखिल भारतीय रैगर महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर एस के मोहनपुरिया एवं डॉ. नवरत्न गुसाईवाल कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान (आर पी आई आठवले ) व उनकी टीम, बाबू लाल वर्मा सवाई माधोपुर से सरपंच भगवान सहाय जी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने मिलकर माला साफा व पुष्पगुच्छ देकर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर कर बधाई दी ।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर एस के मोहनपुरिया ने ख़ुशी जाहिर कर बधाई देते हुए कहा कि पूत के पैर पालने में ही पता चल जाते है, मुझे पूरा विश्वास था कि एक दिन प्रमोद वर्मा पुलिस विभाग के उच्च पद पर आसीन होगा । वह दिन आज आ गया है और मैं अत्यंत प्रसन्न हूँ।
डॉ. नवरत्न गुसाईवाल कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान (आर पी आई आठवले ) ने कहा कि प्रमोद वर्मा का ADG के पद पर पदोन्नति होना रैगर समाज के गौरव को दर्शाता है और युवाओं के लिए एक आदर्श और प्रेरणास्रोत हैं। डॉ. गुसाईवाल ने प्रमोद वर्मा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी।



