रेंवतीदेवी बैद की आंखों से दो नेत्रहीन दुनिया देखेंगे
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । सरदारशहर । श्रीडूंगरगढ़ निवासी रेंवतीदेवी बैद पत्नी स्व० माणिकचन्द बैद का शनिवार को गुरू आज्ञानुसार तिविहार संथारा लिया तथा उनका निधन हो गया । करीब तीन माह पूर्व तेपयु के नेत्रदान प्रकोष्ठ प्रभारी अशोक झाबक ने रेंवतीदेवी बैद को नेत्रदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी । शुक्रवार को स्वयं रेंवतीदेवी ने अपने परिजनों को नेत्रदान कराने की पेशकश की थी । उनके परिजन अशोक बैद एवं सुमन देवी बैद की सहमति पर आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान चूरू चैप्टर नेत्र संग्रह केन्द्र प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर के डा० रविन्द्र कुमार ने श्रीडूंगरगढ़ जाकर नेत्र संग्रह किया ।
इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ के नेत्रदान संयोजक अशोक झाबक, अध्यक्ष विक्रम मालू, उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल, सुरेश भादानी, हेमराज झाबक, मोहित बैद, महेंद्र मालू, विकास मालू, लूनकरन बोथरा,सरोज दूगड़, प्रज्ञा नाहटा सहित अनेक समाज बन्धु उपस्थित थे।
उक्त जानकारी देते हुए नेत्र संग्रह केन्द्र के समन्वयक गणेशदास स्वामी ने बताया कि इस केन्द्र का यह 29वां नेत्रदान है । रेंवतीदेवी बैद के नेत्रदान किये जाने पर उनके परिजनों का गांविमं सरदारशहर के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़ प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर के चैयरमैन शान्तिलाल चोरड़िया व राजस्थान राज्य थली संभाग प्रभारी लोकेश सेठिया ने आभार व्यक्त किया है ।



