Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

गणतंत्र दिवस पर स्कूल द्वारा छात्रा रिद्धिमा व धृति को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड द्वारा सम्मानित किया गया

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । राजधानी के प्रतिष्ठित नवहिंद गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी  स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया । समारोह की शुरुआत विद्यालय में झंडा वंदन के साथ हुई। झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा। विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नवहिंद गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा ग्यारहवी कक्षा की छात्रा रिद्धिमा को कंप्यूटर में प्रथम स्थान प्राप्त व CBSE परीक्षा में गणित में उच्चतम अंक प्राप्त करने पेर प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया । सातवी कक्षा की छात्रा धृति को विगत परीक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड से प्रदान कर सम्मानित किया गया । यह दोनों प्रतिभाशाली बेटियां राजन अटल की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *