दिल्ली युवा जागृति मंच के तत्वाधान में 77वें गणतंत्र दिवस पर ज्वालापुरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस न्यूज़ । दिल्ली युवा जागृति मंच के तत्वाधान में सोमवार 26 जनवरी 2026 को उतर पश्चिम संसदीय क्षेत्र के नांगलोई विधानसभा क्षेत्र स्थित ज्वालापुरी आर ब्लॉक कैम्प नं 5 में स्थित सब्जी मंडी पार्क, DDA मार्किट में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम, देशभक्ति एवं सामाजिक चेतना के साथ मनाया गया । दिल्ली नागरिक सुरक्षा के डिवीज़नल वार्डन रघुबीर सिंह गाड़ेगावलियां (प्रधान सम्पादक समाजहित एक्सप्रेस न्यूज पोर्टल) ने तिरंगा फहराया । इस दौरान राष्ट्रीय गीत जन गण मन का गायन किया गया और भारत माता की जय के नारे लगाए. कार्यक्रम में दिल्ली युवा जागृति मंच के पदाधिकारीगण व कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।

मुख्य अतिथि नागरिक सुरक्षा के डिवीज़नल वार्डन रघुबीर सिंह गाड़ेगावलियां (प्रधान सम्पादक समाजहित एक्सप्रेस न्यूज पोर्टल) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और फहराने के बाद सलामी दी, इसके साथ ही उपस्थित सभी गणमान्य महानुभावो ने राष्ट्रगान का गायन किया । अतिथियों और उपस्थित महानुभावो ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी और संत दुर्बल्नाथ जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भारतीय शहीदों को याद किया और देश की प्रगति में हर संभव सहयोग करने का वचन लिया ।
मुख्य अतिथि रघुबीर सिंह गाड़ेगावलियां ने राष्ट्रीय पावन पर्व 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस एक ऐसा राष्ट्रीय पर्व है जो पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधता है, आज के दिन 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में दुनिया के सामने खड़ा हुआ था । हम सभी भारतीय गणतंत्र के ऐतिहासिक सफर का 77वां गणतंत्र दिवस मना रहे है, देश ने संविधान के सहारे खुद को लगातार मजबूत किया है ।
दिल्ली युवा जागृति मंच के अध्यक्ष भाई सुरेन्द्र बहल ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है । आजादी के बाद से आज ही के दिन देश को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए संविधान लागू किया गया था । स्वतंत्र भारत के आदर्श नागरिक के रूप में हम सभी को राष्ट्र की सेवा करने का सौभाग्य मिला है । हम सभी को उन लाखों-करोड़ों बलिदानियों को सदैव स्मरण करते हुए उनके सपनों के भारत को श्रेष्ठ भारत, सक्षम भारत और समृद्ध भारत बनाने के लिए मिलकर काम करना है । आज के इस पावन अवसर पर हमारा यह प्रण उन सभी बलिदानियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में होगा, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए देश की आजादी के लिए अपनी आहुतियाँ दी ।
समाजसेवी हरिशचन्द राजौरा ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का उत्सव है । यह वह ऐतिहासिक दिन है जब भारत ने स्वयं को संविधान के माध्यम से परिभाषित किया । वरिष्ठ नागरिक मंगल मल्होत्रा ने कहा कि यह उत्सव देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की जिम्मेदारियों की याद दिलाता है । प्रहलाद शरण बड़सीवाल जी प्रधान श्याम प्रभु कृपा मण्ड़ल निहाल विहार ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव दी, जिस पर आज का लोकतांत्रिक भारत खड़ा है । उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं ।
इस अवसर पर दिल्ली युवा जागृति मंच के अध्यक्ष भाई सुरेन्द्र बहल की कार्यकारिणी की ओर से महेश चौहान जी को चन्दन विहार निहाल विहार स्थित श्री दुर्गा दुर्बलनाथ मन्दिर के प्रधान मनोनीत होने पर उनकी समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का फूलमाला व स्मृति चिन्ह दीवार घड़ी सप्रेम भेंट कर अभिनंदन किया गया ।
इस अवसर पर दिल्ली युवा जागृति मंच के अध्यक्ष भाई सुरेन्द्र बहल विशिष्ट अतिथि वयोवृद्ध ख्यालीराम बसवाला जी, मामराज बड़गुजर जी प्रधान पीवीसी मार्किट टीकरी, राम प्रताप बसवाला जी उपाध्यक्ष संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन रोहतक हरियाणा, शिवचरण बड़गुजर जी, मंगल मल्होत्रा जी, हरिशचन्द राजौरा जी, प्रहलाद शरण बड़सीवाल जी प्रधान श्याम प्रभु कृपा मण्ड़ल निहाल विहार, महेश चौहान जी प्रधान दुर्गा दुर्बलनाथ मन्दिर चन्दन विहार निहाल विहार, मंच के संरक्षक सुभाष सांखला जी, महासचिव प्रेम सोलंकी जी, कोषाध्यक्ष श्याम लाल बागड़ी जी, सचिव किशनलाल बागोरिया जी, सदस्य गण बाबुलाल बागोरिया जी, राकेश खिंच्ची जी, गिरिराज भारती जी, बन्टी बड़गुजर जी, अमित रतवाया जी के अलावा बनवारी लाल सोलंकी जी, बिरेन्द्र तोमर, विक्की श्रीवास्तव जी, करण सिंह जी, मनीष सोलंकी जी, मदन सामरिया जी, नरेन्द्र डीडवानिया जी, सज्जन नागर जी, हरीराम बागोरिया जी, हरिसिंह चेतीवाल जी के अलावा अनेक सामाजिक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।



