Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

विमलकुमार नाहटा के नेत्रदान से दो लोग दुनिया देखेंगे

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । सरदारशहर। मानवता और सेवा की भावना को चरितार्थ करते हुए सरदारशहर के डागा मार्ग निवासी विमलकुमार नाहटा पुत्र स्वoखींवकरण नाहटा का 66वर्ष की आयु में निधन होने पर उनकी पत्नी चन्दा देवी,भाई कमल,मनोज एवं उम्मेद नाहटा, पुत्र ललित नाहटा, पुत्री दामाद सुनीता जयन्त बैद,निशा विशाल सेठिया तथा निकट सम्बन्धी प्रवीण दूगड़ की सहमति पर आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान चूरू चैप्टर नेत्र संग्रह केन्द्र प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर के तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत एवं दिनेश शर्मा सफलता पूर्वक नेत्र संग्रह किया।

नेत्र संग्रह केन्द्र के समन्वयक गणेशदास स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह इस केन्द्र का 30वां नेत्रदान हुआ है।नाहटा परिवार ने गम भुलाते हुए किसी के अन्धेरे जीवन में रोशनी लाने के लिए नेत्रदान कर परोपकार का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इस केन्द्र में अब तक सरदारशहर से आठ, श्रीडूंगरगढ़ से ग्यारह, सादुलपुर से दो, राजलदेसर से एक, सुजानगढ़ से तीन, सीकर से एक तथा ग्रामीण क्षेत्र के बरड़ासर, उड़सर, कुन्तासर तथा बोघेरा से एक एक नेत्रदान हो चुका है। विमलकुमार नाहटा के नेत्रदान किये जाने पर उनके परिजनों का गांविमं सरदारशहर के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़, प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर के चैयरमैन शान्तिलाल चोरड़िया व राजस्थान राज्य थली प्रभारी लोकेश सेठिया तथा तेरापंथ युवक परिषद सरदारशहर के अध्यक्ष मोहित आंचलिया ने आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *