जाते जाते दो जनों को नेत्र ज्योति दे गये भंवरलाल पारख
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l सरदारशहर। श्रीडूंगरगढ़ में मानवता और सेवा की भावना को चरितार्थ करते हुए श्रीडूंगरगढ़ के मोमासरबास निवासी भंवरलाल पारख पुत्र स्व०जयचन्दलाल पारख का 84वर्ष की आयु में शनिवार को निधन होने पर उनके पुत्र एवं पुत्रवधु प्रकाश चन्द पारख-विमलादेवी एवं मूलचन्द पारख-मधुदेवी, पुत्री राजश्री दुधेड़िया की सहमति पर आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान चूरू चैप्टर नेत्र संग्रह केन्द्र प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर के तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत एवं दिनेश शर्मा ने रात्रि में श्रीडूंगरगढ़ जाकर सफलतापूर्वक नेत्र संग्रह किया।
नेत्र संग्रह केन्द्र के समन्वयक गणेशदास स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस केन्द्र का यह 31वां नेत्रदान हुआ है। प्रेरक के रूप में विमल पुगलिया,अशोक बैद एवं तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ के संयोजक अशोक झाबक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पारख परिवार ने गम भुलाते हुए किसी के अन्धेरे जीवन में रोशनी लाने के लिए नेत्रदान कर परोपकार का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया।
पारख के नेत्रदान किये जाने पर उनके परिजनों का गांविमं सरदारशहर के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़, प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर के चैयरमैन शान्तिलाल चोरड़िया व राजस्थान राज्य थली प्रभारी लोकेश सेठिया ने आभार व्यक्त किया है।



