डॉ. भीमराव अंबेडकर संघ, मांडल का हुआ गठन
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l भीलवाड़ा/ मांडल कस्बे के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में सोमवार दिनांक 23 फरवरी 2026 को बहुजन समाज के गणमान्य नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से “डॉ. भीमराव अंबेडकर संघ, मांडल” का गठन किया गया।
बैठक में आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि मांडल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर तीन बीघा भूमि एवं एक सामुदायिक भवन उपलब्ध करवाने हेतु राज्य सरकार से मांग की जाएगी।
महावीर मेघवंशी से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक सर्वसम्मति से संगठन की कार्यकारिणी का गठन निम्नानुसार किया गया— अध्यक्ष: कालू लाल खटीक (निवासी बलाई खेड़ा),सचिव: जीवन ऐरवाल (निवासी कालूखेड़ा), कोषाध्यक्ष: शिवलाल (निवासी मांडल), उपाध्यक्ष: महावीर मेघवंशी (भालड़ीखेड़ा), सौरभ कटारिया (मलगाणी), महावीर बैरवा (रामगढ़), देवा बलाई (भालड़ीखेड़ा) ।
बैठक में कालू लाल खटीक, जीवन ऐरवाल, शिवलाल मांडल, सौरभ मलगाणी, महावीर भालड़ीखेड़ा, महावीर रामगढ़, देवा भालड़ीखेड़ा, जगदीश, शांति लाल, किशन, मिथुन, रमेश चन्द्र, चेतन, ओमप्रकाश, पप्पू लाल सहित अन्य बहुजन समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, संगठन और जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया तथा संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।



