सन्तोष देवी लीला, नेतराम स्वामी व भींवराज चोरड़िया इन महान नेत्रदानियों के नेत्रदान से अन्धता के शिकार लोग दुनिया देख सकेंगे
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l सरदारशहर। आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान चूरू चैप्टर, प्राणनाथ होस्पीटल एवं तेरापंथ युवक परिषद सरदारशहर के संयुक्त तत्वावधान में चलाई जा रही मुहिम में सन्तोष देवी लीला, नेतराम स्वामी व भींवराज चोरड़िया इन महान नेत्रदानियों के नेत्रदान से अन्धता के शिकार लोग दुनिया देख सकेंगे। इससे पूर्व श्रीडूंगरगढ़ से तेरह, सरदारशहर से दस, सादुलपुर से दो, सुजानगढ़ से तीन, राजलदेसर से एक, सीकर से एक तथा ग्रामीण क्षेत्र के बरड़ासर, उड़सर, कुन्तासर तथा बोघेरा से एक एक नेत्रदान हो चुका है।
नेत्र संग्रह केन्द्र के समन्वयक गणेशदास स्वामी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय शिव मार्केट निवासी सन्तोषदेवी लीला पत्नी किशनलाल लीला का निधन होने पर उनके पति किशनलाल लीला,देवर द्वारका प्रसाद लीला, पुत्र विनय कुमार लीला व विरेन्द्र कुमार लीला की सहमति पर आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान चूरू चैप्टर नेत्र संग्रह केन्द्र प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर के तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत व दिनेश शर्मा ने नेत्र संग्रह किया।लीला परिवार ने दुःख की घड़ी में भी मानवीय सेवा को प्राथमिकता देते हुए परोपकार का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। सन्तोषदेवी लीला के नेत्रदान से दो अन्धता के शिकार लोग दुनिया देख सकेंगे।
यह जानकारी देते हुए नेत्र संग्रह केन्द्र के समन्वयक गणेशदास स्वामी ने बताया कि इस केन्द्र का यह 34वां नेत्रदान हुआ इस अवसर सन्तोष देवी लीला की पुत्रियां रेखा,विजयलक्ष्मी ,पूनम, बिट्टू, चान्दनी, टीना, सीमा सहित परिवारजन उपस्थित थे।लीला परिवार का अग्रवाल समाज ने आभार जताया है।
परिजनों द्वारा सन्तोषदेवी लीला का नेत्रदान किये जाने पर गांविमं सरदारशहर के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़ प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर के चैयरमैन शान्तिलाल चोरड़िया व राजस्थान राज्य थली प्रभारी लोकेश सेठिया ने आभार व्यक्त किया है।
सरदारशहर के चौधरी कुआं के पास रहने वाले नेतराम स्वामी पुत्र गौरीशंकर स्वामी 80वर्ष की दान की गई । शनिवार को नेतराम स्वामी का निधन सुबह होने पर उनके पुत्र राजकुमार स्वामी, संजय कुमार स्वामी तथा विजय कुमार स्वामी की सहमति पर प्राणनाथ होस्पीटल के नेत्र संग्रह केन्द्र के तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत एवं सहयोगी दिनेश शर्मा ने उनके घर जाकर नेत्र संग्रह किये। परिजनों को प्रेरित करने में योगगुरु फुसाराम स्वामी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उक्त जानकारी देते हुए नेत्र संग्रह केन्द्र के समन्वयक गणेशदास स्वामी ने बताया कि इस केन्द्र में यह 35वां नेत्रदान हुआ है। नेत्रदान की मुहिम धीरे-धीरे गति पकड़ रही है। फ़रवरी माह का यह छठा नेत्रदान है। नेतराम स्वामी के नेत्रदान किये जाने पर उनके परिजनों का गांविमं सरदारशहर के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़, प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर के चैयरमैन शान्तिलाल चोरड़िया व राजस्थान राज्य थली प्रभारी लोकेश सेठिया ने आभार व्यक्त किया है।
सुजानगढ़ के चोरड़िया बास निवासी भींवराज चोरड़िया पुत्र करणीदान चोरड़िया का निधन 83वर्ष की उम्र रविवार को सांयकाल होने पर उनके पत्नी विमलादेवी चोरड़िया पुत्र रूपचन्द चोरड़िया,संजय चोरड़िया एवं पुत्रियां विनीता,सविता एवं सीमा की सहमति पर प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर के तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत एवं सहयोगी दिनेश शर्मा ने रात्रि में सुजानगढ़ जाकर नेत्र संग्रह किया।
केन्द्र के समन्वयक गणेशदास स्वामी ने बताया कि इस केन्द्र का यह 37वां नेत्रदान है। उन्होंने बताया कि चोरड़िया परिवार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए नेत्रदान किया जिससे दो अंधता के शिकार लोग दुनिया देख सकेंगे। नेत्रदान के लिए परिवारजनों के साथ सुजानगढ़ लायन्स क्लब के अध्यक्ष प्रशांत पारीक, समाजसेवी श्यामसुंदर स्वर्णकार,सुभाष चोपड़ा, लायन्स क्लब के चेयरपर्सन कमल तापड़िया, डायरेक्टर कमला सिंघी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चोरड़िया के नेत्रदान किये जाने पर उनके परिजनों का गांविमं सरदारशहर के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़, प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर के चेयरमैन शान्ति लाल चोरड़िया व राजस्थान राज्य थली प्रभारी लोकेश सेठिया ने आभार व्यक्त किया है।



