Samajhitexpress

डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर गांव बरड़ासर में दो महिलाओं सहित 47 लोगो ने रक्तदान किया।

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l सरदारशहर। निकटवर्ती ग्राम बरड़ासर में डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर ग्राम के युवाओं ने डॉ भीमराव अम्बेडकर साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा डॉ अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्राम अड़मालसर के सेवानिवृत्त व्याख्याता मालूराम महला ने डॉ अम्बेडकर के जीवन के कई संस्मरण व्यक्त किये । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरडासर के प्रधानाचार्य रूपाराम मेव, केकेसी महाविद्यालय के निदेशक डॉ किशोर सिंह राठौड़  व सामाजिक कार्यकर्ता गणेशदास स्वामी ने विचार व्यक्त किये तत्पश्चात डॉ अम्बेडकर की जयंती पर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया।

डॉ अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। रक्त संग्रह राजकीय डी बी चिकित्सालय चूरू की डाक्टर सरिता के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम जिनमें सुनीता इन्दौरिया,सीमा, धीरज शर्मा, कृष्ण सिंह, अनीषा, सरिता, दीपक सिंह, विनोद डाबी तथा नरेन्द्र सिंह शामिल हैं।

जिन युवाओं ने रक्तदान किया उनमें भंवरलाल बजरंगलाल,पीरदास स्वामी, छोटूराम, भूपेन्द्र, जुगराज, मुरलीधर, भालचन्द, आदूराम, रविप्रकाश, राकेश,चैनाराम, विक्रम दान चारण, भंवरलाल सांसी, मुकेश कुमार, अनिल, लीलाधर, कालूराम, लीलाधर,लक्ष्य,ताराचन्द, नवीन, सतपाल, तेजाराम, रामचन्द्र जांगिड़, लीलाधर,मोनिका, देवेन्द्र कुमार, पाबूदान चारण, संदीपा, अर्जुन, धर्मपाल, गौरीशंकर, राकेश कुमार, पूराराम, विकास स्वामी,नन्दलाल राव, सुरेन्द्र चारण, गोरधन राम, बीरबल राम मेघवाल, रूपाराम,सुशील कुमार,सुलतान, बाबूलाल,धर्मपाल,भागीरथ एवं मोहनलाल।

इस अवसर पर गांव के भगवानाराम पंवार, समुन्दर लाल मेव, छगनलाल मेव,भैरूराम बेगड़,चेतन मेव, मैनपाल, पालाराम,तोलूराम, जेठाराम भाकर अड़मालसर,भगवानाराम,सुरेश,जयचन्द सहित बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं तथा विद्यार्थी उपस्थित रह कर बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की जयंती समारोह में पुष्पांजलि अर्पित की तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अड़मालसर के सेवानिवृत्त व्याख्याता मालूराम महला ने माइक सैट देने की घोषणा की । सरदारशहर के सामाजिक कार्यकर्ता फुसाराम स्वामी ने रक्तदान शिविर में अपनी सेवायें दी।अन्त में नेत्रदान एवं रक्तदान जनजागरण अभियान के जिला संयोजक गणेशदास स्वामी ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *