Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

आरोग्य भारती जिला झालावाड़ विभाग बारां प्रांत चित्तौड़ की महत्वपूर्ण बैठक

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (पत्रकार रामलाल रैगर) l झालावाड़ : आरोग्य भारती जिला झालावाड़ विभाग बारां प्रांत चित्तौड़ की महत्वपूर्ण बैठक योग भवन झालावाड़ में हुई जिसमें विभाग संयोजक सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा जो व्यक्ति जिस स्थान पर है |वह वहीं पर योग सिखाना शुरू करें आयुष मंत्रालय द्वारा दी गई वेबसाइट पर भी रजिस्ट्रेशन करके घर बैठे योग सीख सकते हैं |

जिला अध्यक्ष रिंकेश यादवेन्द्र  ने कहा की 19 दिन में 22 आत्महत्या होना समाज के लिए चिंता का विषय है यदि कोई व्यक्ति या विद्यार्थी गुमसुम रहने लगे एक तरफ बैठा रहे किसी से बात नहीं कहे तो उसे पर ध्यान देने की आवश्यकता है व जिला उपाध्यक्ष डॉ संदीप निर्मल ने कहा कि जिले में कई जगह जैसे आदर्श विद्या मंदिर हॉल में खेल संकुल में गढ़ परिसर में कई स्थानों पर निशुल्क योग सिखाए जा रहे हैं उनका लाभ सभी व्यक्ति ले सकते हैं |

परंपरागत विद्या संपर्क प्रमुख डॉक्टर रामकेश मीणा ने कहा की करो योग रहो निरोग हमें योग के माध्यम से और उचित दिनचर्या के माध्यम से स्वस्थ रहना है स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क कार्य करता है यदि हम स्वस्थ होंगे समाज स्वस्थ होगा ग्राम स्वस्थ होगा राष्ट्र स्वस्थ होगा और भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा | कार्यक्रम में  आयुष कंपाउंडर राम प्रसाद,अनीता नागर,अनीता कुमारी परिचारक संजू कँवर, प्रेम कँवर व राम बाबु, मनन व्यास व अन्य उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *