दिल्ली युवा जागृति मंच की टीम द्वारा संपादक रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया का जन्मदिन मनाया गया

समाजहित एक्सप्रेस, दिल्ली (प्रवेश मेहरा) l समाजहित एक्सप्रेस के वरिष्ठ पत्रकार व संपादक रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया के जन्मदिन के अवसर पर बुद्धवार 20 मई 2026 को दिल्ली युवा जागृति मंच के पदाधिकारियों ने उनके निज आवास पर पगड़ी बंधवाकर फूलो की माला पहना कर स्वागत किया, उसके बाद पुष्प वर्षा कर केक कटवाकर एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहां मौजूद लोगों ने जन्मदिन की बधाइयां देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।
बुद्धवार को, अपनी लेखन प्रतिभा से ध्यान आकृष्ट करने वाले कलमकार रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया का जन्मदिन सुबह से ही उनके परिजनों व शुभचिंतको ने मिठाई,केक खिलाकर मनाते रहे। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों द्वारा फोन,व्हाट्सएप, फ़ेसबुक, ट्विटर ,इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
दिल्ली युवा जागृति मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र बहल और उनकी टीम के सदस्य मंगल मल्होत्रा, हरिचंद राजौरा, प्रेम सोलंकी, किशन लाल बागोरिया, श्यामलाल बागड़ी आदि समाजहित एक्सप्रेस के वरिष्ठ पत्रकार व संपादक रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया के घर पहुँच कर पगड़ी बंधवाकर फूलो की माला पहना कर स्वागत किया, उसके बाद पुष्प वर्षा कर केक कटवाकर एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की खुशी मनाई और मौजूद सभी सदस्यों ने जन्मदिन की बधाइयां देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।
दिल्ली युवा जागृति मंच अध्यक्ष सुरेन्द्र बहल ने संपादक रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ये एक समाजसेवी भी है। पत्रकार समाज का दर्पण होता है, वरिष्ठ पत्रकार गाड़ेगाँवलिया द्वारा कई राजनैतिक, सामाजिक एवं जनहित के मुद्दे उठाये गये हैं, जो हमेशा उनकी उपलब्धि कही जा सकती है। समाजहित की खबरों के माध्यम से इनका मार्गदर्शन एक कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक को समय समय पर मिलता रहता है। हम ईश्वर से इनके दीर्घायु एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते है कि ये हमेशा निरोगी रहें और सदेव हमारा मार्गदर्शन करते रहे।



