समता सैनिक दल राजस्थान की आवश्यक बैठक पूर्व अति. जिला कलेक्टर एम.एल.राठी की अध्यक्षता में जयपुर, में सम्पन्न हुई
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । जयपुर, समता सैनिक दल राजस्थान की आवश्यक बैठक पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर एम.एल.राठी जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में राजस्थान के सभी पचास जिलों में समता सैनिक दल का विधिवत गठन ओर मजबूत करने,तथा राजस्थान में विगत साल भर में हुए दलित, कमजोर वर्ग एवं महिलाओं पर हुए अपराधों को सूचीबद्ध कर एक रणनीति तैयार करने पर बल दिया गया .
समता सैनिक दल,राजस्थान के हंसराज सिंह द्वारा प्रस्तुत जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर राठी ने कहा कि राजस्थान में निरंतर अत्याचार से समाज का बिखराव हो रहा है, समाज के संगठन कोई सक्रियता नहीं निभा रहे हैं . आज समता सैनिक दल ने इस मुद्दे पर चिंतन कर सक्रिय भूमिका अदा की है, उन्होंने कहा कि संगठन को गति देने में में अपना तन,मन,धन देने को तैयार हूँ .
इस अवसर पर राकेश कुमार वर्मा ने समता सैनिक दल को सक्रिय करने ओर निस्वार्थ भावना से काम करने वाले लोगों को जोड़ने,तथा दल के लिए एक रणनीति तैयार की जो सभी के समक्ष प्रस्तुत की जिसमें राजस्थान प्रदेश स्तर पर इक्यावन सदस्यीय कार्यकारणी जिसमे प्रत्येक जिले से दो व्यक्तियों को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी एवं जिला स्तर पर इक्कीस सदस्यीय कार्यकारणी में प्रत्येक तहसील से दो व्यक्तियों को जोड़ने एवं प्रदेश तथा जिला स्तर पर बीस प्रतिशत महिलाओं सहित तीस प्रतिशत युवा वर्ग को जोड़ने पर मंथन किया गया .
गंगानगर से पधारे हनुमान साकरवाल ने कहा कि समता सैनिक दल हमारे जिले में विगत बीस साल से नहीं है ना ही किसी ने प्रयास किया, ये संगठन अनुशासन ओर संस्कार का पर्याय है .
जालोर से दल्लाभाई राव ने कहा कि हम दल की शाखा प्रत्येक जिले में गठित करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे.
करौली से डॉ.पी.डी.बैरवा ने कहा कि हमारे जिले मे दल की शाखा वर्ष 2005 में गठित हुई थी परन्तु आज तक कोई नहीं गया, इससे पूर्व जिले में पूर्व न्यायाधीश टी.राहुल जी ओर वर्मा जी आए थे संगठन कमजोर है, इसको मजबूत किया जाना आवश्यक है.
अलवर से प्राचार्य वेदप्रकाश जाटव ने कहा कि अलवर जिला कभी दल का मजबूत जिला हुआ करता था परन्तु जिम्मेदार पदाधिकारियों ने कभी ध्यान नहीं दिया है.
जयपुर से अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती दीपशिखा वर्मा ने महिलाओं को जोड़ने पर विचार रखते हुए दल को सक्रिय करने ओर निस्वार्थ भावना से काम करने पर बल दिया.
जालोर से रमेश गहलोत ने पूरे प्रदेश में सभी जिला शाखाओं के गठन करने,सामाजिक न्याय के लिए काम करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर टोंक से सुश्री नेहा वर्मा,जालोर से भरत कुमार, सोहनलाल, तुलसीराम,बीकानेर से श्रीमती आसमा नाज, अजयवीर सिंह,जोधपुर से महेश कुमार,सीकर से श्रीमती शकुंतला रावत,झुंझुनूं से हीरालाल किराड़,हनुमानगढ़ से बृजकिशोर मेघवाल,अजमेर से मंगतराम बौद्ध,ब्यावर से घनश्याम रैगर,सवाईमाधोपुर से गोपाल लाल बैरवा, राधेश्याम रैगर,बांसवाडा से किशोर मेघवाल,बालोतरा से हरकेश बौद्ध,जैसलमेर से हरीश मेघवाल,केकड़ी से प्राचार्य राजूलाल रैगर, बाड़मेर से हनुमंततराम मेघवाल,जयपुर से सिद्धार्थ बसल, राहुल वर्मा, अजय परेवा,सुश्री शिखा खेडिया, जगदीश प्रसाद,दौसा से मोहनलाल, किशनलाल बैरवा, ओमप्रकाश महावर, कल्याण सहाय, सुनील कुमार, रोहित कुमार, अभिषेक, टीकम चन्द, अजय कुमार,आदि ने अपने विचार व्यक्त किए एवं दल में निस्वार्थ काम करने की प्रतिज्ञा ली.
इस अवसर पर सभी को समता सैनिक दल की गणवेश में भाग लेने एवं जिला स्तर पर मीटिंग करने,ओर सक्रिय भूमिका अदा करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता को दल से जोड़ने पर विचार विमर्श किया गया. सभी आगंतुकों को राकेश कुमार वर्मा की ओर से भोजन व्यवस्था एवं एम.एल.राठी जी द्वारा अल्पाहार एवं बाबा साहब डॉ अम्बेडकर का चित्र प्रदान किया गया. राजस्थान में दल को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने के लिए पूर्व सीनियर पदाधिकारीयो ने अपना पूर्ण योगदान देने का विश्वास दिलाया,एवं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण झुंझुनूं से ओ.पी. बौद्ध जी,एवं स्वास्थ्य सही नहीं होने के कारण जोधपुर से श्रीमती कमला बुगालिया जी ने अपने संदेश से अवगत करवाया गया.

इस अवसर पर निम्न प्रस्ताव सर्व सम्मति से लिए:
- समता सैनिक दल को प्रदेश के सभी पचास जिलों में विधिवत गठन किया जाएगा.
- प्रदेश में दलित, कमजोर वर्ग एवं महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर तत्काल बनाई गई पांच सदस्यीय टीम घटना स्थल पर जाकर वस्तु स्थिति अनुसार कारवाही करेगी.
- समता सैनिक दल का जयपुर लाल कोठी स्थित प्रदेश कार्यालय पुनः संचालन करने उसमें कोई कमी हो वो पूरी करने का निर्णय लिया गया.
- प्रदेश स्तर पर एक बैंक अकाउंट,केस बुक,लेजर सुचारू रूप से संचालन करना.
- राजस्थान सरकार के निर्धारित आदेश अनुसार प्रत्येक जिला मुख्यालय पर समता सैनिक दल के माध्यम से डॉ अम्बेडकर भवन,एवं माता रमाई अम्बेडकर भवन के लिए 2000, वर्ग गज भूमि निःशुल्क प्रक्रिया के लिए पत्रावलियों का संचालन करना.
6.प्रदेश स्तर पर प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मीटिंग में प्रदेश स्तर के सभी एवं जिला स्तर के दो मनोनीत सदस्य आवश्यक रूप से भाग लेंगे.
- समता सैनिक दल को प्रदेश स्तर पर ही संचालित करना है या राष्ट्रीय स्तर पर अगर राष्ट्रीय स्तर पर करना है तो दिल्ली के साथ या महाराष्ट्र के साथ इसका ठोस निर्णय अगले दो माह में करना आवश्यक है जिसके लिए श्री राकेश कुमार वर्मा दौसा एवं एवं डॉ.पी.डी.बैरवा करोली को अधिकृत किया कि इनका निर्णय सर्व मान्य होगा.
एवं प्रदेश स्तर पर संचालित करना है तो निम्न कारवाही दो माह में करना अनिवार्य है, जिसके लिए :
1, संविधान प्रारूप एवं क्रियान्वित,
2, पदों का सृजन एवं नियुक्ति, अधिकार,
3, आर्थिक रूप से सक्षम एवं व्यय का निर्धारण,
4, प्रशिक्षण,ड्रेस, कार्यक्रम,संयोजन, आंदोलन,धरना,प्रदर्शन की रूपरेखा,
5, सरकारी एवं सामाजिक तंत्र के साथ संयोजन,निर्धारण
इन सभी पर कार्य दो माह में करने का निर्णय करना,
8.समता सैनिक दल की वेबसाइड एवं वॉट्सएप ग्रुप का संचालन आगामी दो माह तक ठोस निर्णय होने तक कोई भी आज की मीटिंग एवं अगले माह की मीटिंग को सोशियल मीडिया में प्रसारण का कार्य श्री वर्मा को सौंपा गया.
प्रस्ताव सर्व सम्मति से लिए गए, समता सैनिक दल का मुख्य संरक्षक पूर्व आर.ए.एस.श्री एम.एल.राठी को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया,अंत में सिरोही के डॉ.नरेश कुमार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया,मीटिंग का संचालन रोहित वर्मा जयपुर ने किया.



