संत श्री दुर्बल नाथ अस्पताल नामकरण संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल नें विधायक से मुलाक़ात की।
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । संत श्री दुर्बल नाथ अस्पताल नामकरण संघर्ष समिति के तत्वाधान में प्रहलाद शरण बड़सीवाल की अध्यक्षता मे मंगलवार को ज्वालापुरी में निर्माणधीन अस्पताल के नामकरण के विषय पर खटीक समाज के 50-60 गणमान्य लोगों का प्रतिनिधि मंडल माननीय विधायक मनोज शौकीन जी के निवास कार्यालय पर मुलाक़ात कर अस्पताल का नाम बदले जाने पर विरोध जताया और ज्वालापुरी में नवनिर्मित अस्पताल का नाम राष्ट्रीय संत श्री दुर्बल नाथ जी के नाम से किये जाने की पुरजोर मांग की।
विधायक मनोज शौक़ीन जी नें प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से कहा कि पिछले कुछ दिनों से नांगलोई जाट विधानसभा क्षेत्र में खटीक समाज एवं श्रद्धालुओं द्वारा नवनिर्मित अस्पताल का नाम संत शिरोमणि पूज्य बाबा दुर्बल नाथ महाराज जी के नाम पर रखने की मांग एवं जनभावनाएं लगातार मेरे संज्ञान में आ रही थीं।
नांगलोई जाट विधानसभा क्षेत्र के जनमानस की आस्था एवं श्रद्धा भावनाओं को सर्वोपरि मानते हुए, गंभीरता से मैंने इस प्रस्ताव को अपने वरिष्ठ नेतृत्व, माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी तथा माननीय सांसद श्री योगेंद्र चंदोलिया जी के समक्ष मजबूती के साथ रखा। साथ ही समाज की भावनाओं, बाबा दुर्बल नाथ महाराज जी के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान तथा इस मांग के ऐतिहासिक महत्व से संबंधित सभी तथ्यों को विस्तारपूर्वक उनके समक्ष प्रस्तुत किया।
उपस्थित प्रतिनिधि मंडल के सभी सदस्यों ने लोकप्रिय विधायक मनोज शौकीन जी का करतल ध्वनि औऱ जयघोष से आभार प्रकट किया औऱ कहा की आपके योगदान को खटीक समाज सदैव याद रखेगा।
इस अवसर पर समाज के प्रमुख लोगो में कैलाश सांखला जी, बनवारी लाल बसवाला जी, मगन कमवाल जी, मामराज जी बडगूजर, रामप्रताप जी बसवाला, हरफूल जी बागोरिया जी, सुभाष सांखला जी, मंगल मल्होत्रा जी, पतराम जी बसवाला, महाराज बुद्ध नाथ जी, रमेश खींची जी, हरिशचंद राजोरा जी, सुरेंद्र बहल जी, रमेश राजोरा जी, जगदीश बडगूजर जी, जे सी छीलवाल जी, मुकेश बसवाला जी, जयदेव बगोरिया जी, अशोक तंवर जी, प्रेम सोलंकी जी, विक्रम रजोरा जी, ओ पी सांखला जी, अशोक ठगेला जी, नेतराम ठगेला जी, प्रताप बागोरिया जी, मनीराम पवार जी, राम प्रताप बागोरिया जी, विनोद नावरिया जी, घनश्याम तंवर जी, श्याम लाल बागड़ी जी, जोगेन्दर सांखला जी, सतीश दायमा जी, मुरारी लाल जी सहित अनेक गणमान्य समाजबंधु मौजूद रहे।



