वरिष्ठ नागरिक स्थल के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । ‘वरिष्ठ नागरिक स्थल’ के चुनाव 2026 चुनाव अधिकारी परमानन्द जाजोरिया जी की निगरानी में अत्यंत उत्साहपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया, जिसके फलस्वरूप कुल 99% ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया।
रवि शंकर देवतवाल (सह चुनाव अधिकारी) से प्राप्त जानकारी के मुताबिक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। इसके पश्चात, शाम 4:00 बजे मतों की गिनती (मतगणना) शुरू हुई और शाम 6:30 बजे तक सभी पदों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए।
चुनाव अधिकारी परमानन्द जाजोरिया जी ने मतगणना के बाद आधिकारिक रूप से विजेताओं के नामों की घोषणा की। चुनाव परिणामों का विवरण इस प्रकार है:
विजेता प्रत्याशियों की सूची-
प्रधान : जी. डी. सक्करवाल
47 वोट के अन्तर से विजयी
उप-प्रधान : राजकुमार माणोलिया
38 वोट के अन्तर से विजयी
महामंत्री : मनोज सांटोलिया
29 वोट के अन्तर से विजयी
मंत्री : राजेन्द्र बामणिया
42 वोट के अन्तर से विजयी
कोषाध्यक्ष : सुभाष जोलिया
39 वोट के अन्तर से विजयी
चुनाव पूरी तरह से पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए हैं। रिकॉर्ड 99% मतदान यह दर्शाता है कि सभी वरिष्ठ सदस्य संस्था के प्रति कितने जागरूक और समर्पित हैं। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई ।
परिणामों की घोषणा के बाद सभी सदस्यों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। नए पदाधिकारियों ने संस्था के विकास और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।



