Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

नेत्रदान पुण्य का काम-रामकुमार वर्मा उपखण्ड अधिकारी

रामकुमार वर्मा SDM सरदारशहर द्वारा नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा गया

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । सरदारशहर। नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान चूरू चैप्टर नेत्र संग्रह केन्द्र प्राणनाथ होस्पीटल गांविमं सरदारशहर की टीम द्वारा उपखण्ड अधिकारी रामकुमार वर्मा से सम्पर्क कर नेत्रदान जागरूकता प्रचार सामग्री भेंट की गई तथा नेत्रदान सम्बन्धी विभिन्न जानकारी दी गई तथा उन्हें बताया गया कि यह केन्द्र चूरू जिले का एकमात्र है जहां नेत्रदान की सुविधा 24घन्टे उपलब्ध है । मात्र एक टेलीफोन से नेत्रदाता के घर से नेत्र संग्रह किया जाता है।

प्राणनाथ होस्पीटल के नेत्र संग्रह केन्द्र के समन्वयक गणेशदास स्वामी ने बताया कि नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम (Eye Donation Awareness Programs) का मुख्य उद्देश्य समाजहित में युवा पीढ़ी के लोगों को नेत्रदान के महत्व के बारे में शिक्षित करना, भ्रांतियों को दूर करना और दृष्टिहीन लोगों को रोशनी देने के लिए प्रेरित करना है । इस दौरान लोग मृत्यु के बाद अपनी आँखें दान करने की शपथ लेते हैं और इसके लिए फॉर्म भरते हैं ।

उपखण्ड अधिकारी रामकुमार वर्मा ने नेत्रदान का संकल्प पत्र भरकर अपनी स्वीकृति दी। उन्होंने नेत्रदान को इस युग का महादान बताते हुए कहा कि इससे दो नेत्रहीनों का जीवन रोशन किया जा सकता है। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी एवं प्राणनाथ होस्पीटल के नेत्र संग्रह केन्द्र के समन्वयक गणेशदास स्वामी एवं तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *