गिरधारी लाल स्वामी सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित
नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरधारीलाल स्वामी का स्वागत करते हुए देवीदास खिलेरिया
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । सरदारशहर। स्वामी समाज महासभा सरदारशहर के अध्यक्ष पद पर गिरधारी लाल स्वामी सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किये गये। महासभा के निर्वाचन अधिकारी गणेशदास बरड़ासर ने बताया कि चौधरियों के कुएं के पास स्थित वैष्णव भवन में हुए अधिवेशन में स्वामी समाज बन्धुओं ने सर्वसम्मति से गिरधारीलाल स्वामी सारसर को अध्यक्ष, सीताराम स्वामी अमरसर को महामंत्री तथा फुसाराम स्वामी को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष गिरधारीलाल स्वामी शीघ्र ही कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। निर्वाचित पदाधिकारियों का समाज बन्धुओं ने गर्मजोशी से माला,साफा पहनाकर स्वागत किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरधारीलाल स्वामी ने अपने सम्बोधन में समाज बन्धुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाज की सेवा के लिए तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर महासभा के पूर्व अध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वामी, देवीदास खिलेरिया, जगदीश सुबेदार,जयवीर स्वामी, किशनलाल खेजड़ा, लालचंद पिचकराईताल, जगदीश धन्नावंशी,चेतराम सावर,मनीराम मेहरासर चाचेरा, सुरजाराम सारसर, जितेन्द्र स्वामी, अर्जुनदास हरियासर घड़सोतान ,शिव भगवान राणासर बिकान, विमलकुमार, मदनलाल पिरेर, ओमप्रकाश खुंडिया, रामेश्वर लाल रंगाईसर, डॉ0धर्मचन्द रामसीसर भेड़ वालिया, डॉ0श्यामलाल, बजरंगलाल, परमेश्वरलाल, अनिल कुमार खेजड़ा,चेतराम सावर सहित बड़ी संख्या में स्वामी समाज बन्धु उपस्थित थे। निवर्तमान अध्यक्ष सीताराम एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया।



