Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

महावीर प्रसाद रांकावत के नेत्रदान से दो लोगों की दुनिया होगी रोशन

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l सरदारशहर। स्थानीय काका कोलोनी निवासी महावीर प्रसाद रांकावत पुत्र लूणकरण रांकावत का निधन सोमवार को 65 वर्ष की आयु में होने पर उनके पुत्र देवीदत रांकावत पुत्रवधू सुलेखा, पुत्रियां रजनी,रेखा,विनोद एवं सन्तोष स्वामी, पौत्र  सोरयांश, पौत्री भाज्ञा,भतीजी प्रेरणा,भाग्यश्री, भाई श्रीगोपाल स्वामी भतीजा राहुल स्वामी ने नेत्रदान का निर्णय लिया। परिवार की सहमति पर प्राणनाथ होस्पीटल के तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत एवं सहयोगी दिनेश शर्मा ने नेत्र संग्रह किया। नेत्रदान के लिए सामाजिक कार्यकर्ता फुसाराम स्वामी ने प्रेरक की भूमिका निभाई।

केन्द्र के समन्वयक गणेशदास स्वामी ने बताया कि इस केन्द्र का यह 40वां नेत्रदान है। उन्होंने बताया कि महावीर प्रसाद रांकावत परिवार ने इस दुःख की घड़ी में भी मानवीय सेवा एवं परोपकार का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित जनों ने प्रशंसा की। कहते हैं कि किसी की जिंदगी में उजाला करने से बड़ा कोई कार्य नहीं है। किसी व्यक्ति की अंधकार जिंदगी को नई रोशनी प्रदान करना सबसे बड़ा कार्य माना जाता है।

महावीर प्रसाद रांकावत के नेत्रदान किये जाने पर उनके परिजनों का गांविमं सरदारशहर के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़, प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर के चेयरमैन शान्ति लाल चोरड़िया व राजस्थान राज्य थली प्रभारी लोकेश सेठिया ने आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *