Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

मांडल में अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की तैयारी तेज, भीम सेना की अहम बैठक संपन्न

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l मांडल  क्षेत्र में भारतरत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने के उद्देश्य से मांडल की पाल पर भीम सेना द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले जयंती समारोह के तहत विशाल रैली, आमसभा एवं विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

भीम सेना जिला संयोजक महावीर मेघवंशी ने बताया कि इस वर्ष अंबेडकर जयंती को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार बलाई ने सभी कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं से आह्वान किया कि वे 14 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।

बैठक में घनश्याम मेघवंशी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक एकता एवं जागरूकता पर जोर दिया।

इस दौरान जिला विधिक सलाहकार एडवोकेट राजमल मेघवंशी ने कहा कि समाज में शिक्षा का विशेष महत्व है। समाज जितना शिक्षित होगा, उतना ही जागरूक बनेगा।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश मेघवंशी, शाहपुरा ब्लॉक अध्यक्ष अमरचंद बेरवा, नंदलाल बलाई, डॉ. भीमराव अंबेडकर संघ मांडल अध्यक्ष कालू लाल खटीक, राजू लाल बलाई (जोधरास), अमित गहलोत, जीवन राम ऐरवाल, सौरभ कटारिया, नारायण भाटी, यूट्यूब पर प्रसिद्ध देवा बलाई, शिवलाल ऐरवाल, कैलाश मेघवंशी, हरि ओम मेघवंशी (नेगड़िया) सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *