डॉ. सुधांशु कुमार चक्रवर्ती को ’60 ग्रेनडियर सीनियर अचीवर्स अवार्ड 2026′ से सम्मानित किया गया
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l धारवाड़ (कर्नाटक ) । अस्मिता फाउंडेशन, धारवाड़ (कर्नाटक) द्वारा ’60 ग्रेनडियर सीनियर अचीवर्स अवार्ड्स 2026′ सम्मान समारोह का आयोजन 5 अप्रैल को धारवाड़ में किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से चयनित वरिष्ठ नागरिकों को समाज हित में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। अस्मिता फाउंडेशन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को पहचान दिलाने और समाज को यह संदेश देने का कार्य किया जाता है कि जिन लोगों ने जीवनभर समाज के लिए कार्य किया है, उन्हें सम्मान, सुरक्षा, देखभाल और स्नेह देना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए बिहार से एकमात्र चयन हाजीपुर ,वैशाली ,बिहार निवासी डॉ. सुधांशु कुमार चक्रवर्ती का किया गया।
डॉ.सुधांशु कुमार चक्रवर्ती
एक शिक्षाविद, लेखक, कवि, साहित्यकार, नाटककार और समाजसेवी के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सामाजिक सेवा एवं जागरूकता के क्षेत्र में उनके समर्पण और योगदान को देखते हुए अस्मिता फाउंडेशन ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि शिवानंद लोलेनवार, कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता चंद्रकांत बेल्लद तथा अस्मिता फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती प्रेमा नाडुविनामणि ने डॉ. सुधांशु कुमार चक्रवर्ती को ’60 ग्रेनडियर सीनियर अचीवर्स अवार्ड्स 2026‘ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस विशिष्ट उपलब्धि पर देश के चर्चित रंगकर्मियों ,साहित्यकारों एवं शिक्षाविदों सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ.सुधांशु चक्रवर्ती को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि वरीष्ठ नागरिक समाज की धरोहर हैं और उनके योगदान को सम्मान पूर्वक स्वीकार करना समाज का दायित्व है।



