डॉ. भीमराव अम्बेडकर साहब की विशाल वाहन रैली सम्पन्न

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (पत्रकार रामलाल रैगर) l झालावाड़ 14 अप्रेल। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर साहब की 135वीं जयंती उपलक्ष में 14 अप्रेल 2026 को डॉ. अम्बेडकर जयंती आयोजन समिति झालावाड़ के तत्वावधान में जिला मुख्यालय झालावाड़ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खेल संकुल के गेट पर सभी बाबा साहेब के अनुयायी एकत्रित हुए तथा वहां से विशाल वाहन रैली के रूप में रवाना हुई जिसमें मुख्य अतिथि झालावाड़, बारां लोक-सभा क्षेत्र के सांसद माननीय दुष्यंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इससे पूर्व सांसद साहब का साफा, व पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।
रैली में रथ पर बाबा साहेब की झांकी सजाई गई थी एवं कई चौपाइयां वाहनों पर संविधान आदि की झांकियां सजी हुई थी, रैली का मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली में डीजे साउंड एवं ढोल की धुन पर लोग नाचते हुए बाबा साहेब अमर रहे,संविधान जिन्दाबाद, जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे ।
रेली पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम के सभागार पहुंचकर सभा में परिवर्तित हुई जिसमें विशिष्ट अतिथि डग विधायक कालूराम मेघवाल, खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर एवं आदि अतिथियों का समिति की ओर से पुष्पहार एवं साफा बंधवाकर स्वागत सम्मान किया गया । इस अवसर पर प्रतिभाओं का प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का पुष्पहार पहनाकर एवं ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं नन्नी मुन्नी बच्चियों द्वारा सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जिले भर से सैकड़ो की तादाद में समस्त बाबा साहेब के अनुयायी उपस्थित रहें।



