Samajhitexpressउत्तर प्रदेशजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थानलखनऊ

सहारनपुर का गौरव बढ़ाने वाले साइकिलिस्ट सोमपाल पुंडीर दिल्ली में हुए सम्मानित

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुवीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । हिंदी की गुंज, टोक्यो, जापान के तत्वाधान में रविवार 7 दिसंबर 2025 को पुस्तक लोकार्पण एवं वार्षिक सम्मान समारोह , बी एन पांडेय हॉल, गांधी दर्शन, राजघाट पर आयोजित किया गया। जिसमे कश्मीर से कन्याकुमारी तक पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देने वाले सहारनपुर निवासी साइकिलमैन सोमपाल पुंडीर को अतिथियों द्वारा गले में माला,पटका और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर जंधेड़ी क्षेत्र के गांव भनेडा खेमचंद निवासी 68 वर्षीय साइकिलमैन सोमपाल पुंडीर ने पिछले कुछ वर्षो में देशभर में साइकिलिंग अभियान की यात्रा के बारे में समाजहित एक्सप्रेस के संपादक रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया से बातचीत के दौरान बताया कि साइकिल द्वारा भारत यात्रा (अमरनाथ से कन्याकुमारी तक) पर्यावरण सरंक्षण का संदेश जन जन तक पहुँचाने का प्रयास किया। इसके अलावा अपने घर से साइकिल द्वारा151 बार देवी शाकंभरी यात्रा, 4 बार अमरनाथयात्रा, 3 बार अयोध्या यात्रा, 1 बार गोरखपुर, 15 बार वैष्णव देवी यात्रा, 7 बार गोगा महाड़ी, 2 बार साइकिलोत्थान रेस 55 किमी, 1 बार राजघाट की यात्रा अबतक कर चूका हूँ। उनकी इन उपलब्धियों के चलते यह सम्मान दिया गया।

उनकी यह उपलब्धियां न केवल व्यक्तिगत गौरव का विषय हैं, बल्कि प्रदेश और सहारनपुर के लिए भी गर्व का क्षण हैं।

प्रस्तावित यात्रा: नई दिल्ली से थाईलैंड सहित पांच देशों की यात्रा, तनोट माता, जैसलमेर से तवांग सिटी अरुणाचल प्रदेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *