Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया को B.G. माली राकसिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान” से सम्मानित

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (पत्रकार रामलाल रैगर) । सरदारशहर, चूरू – बुधाराम ज्ञानी राम माली राकसिया चैरिटेबल ट्रस्ट, सरदारशहर, चूरू के तत्वावधान में शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे शैक्षिक कर्मयोगी, प्रयार्वरण संरक्षक, संवर्धक, आदर्श शिक्षक एवं समाजसेवी स्व० श्री ज्ञानीराम राकसिया (माली) की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर ज्ञान वाटिका, सरस्वती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, काका कॉलोनी, सरदारशहर में श्री अमृतवाणी जी के पावन पाठ के साथ पुष्पांजलि कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ट्रस्ट द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को “राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोजकों ने सामाजिक क्षेत्र में किये उत्कृष्ट कार्यों के लिए समाजहित एक्सप्रेस के संपादक व समाजसेवी रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया को मुख्य अतिथि रिटायर्ड सार्जेंट भले सिंह (ऑपरेशन सिन्दूर में भूमिका निभाने वाले) के कर कमलो द्वारा शॉल, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर “राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।

सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली प्रतिभाओ का एक ही लक्ष्य मानवता की सेवा होता है जिसके लिए वह दिन-रात मेहनत, लगन व समर्पण की भावना से सेवा कार्य करता है । जब समाज के संगठनों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है और उसे सम्मानित किया जाता है, तो उसके द्वारा किये गए कार्यो की सफलताओं का उत्सव होता है।

बुधाराम ज्ञानी राम माली राकसिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री अमृतवाणी जी के पावन पाठ के साथ पुष्पांजलि कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान समारोह बेहतरीन व्यवस्था से किया गया जो सराहनीय है। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों, प्रतिभाओ और उपस्थित गणमान्य महानुभावो के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *