राम भरोस मीणा प्रकृति प्रेमी को B.G. माली राकसिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान” से सम्मानित

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (पत्रकार रामलाल रैगर) । सरदारशहर, चूरू – बुधाराम ज्ञानी राम माली राकसिया चैरिटेबल ट्रस्ट, सरदारशहर, चूरू के तत्वावधान में शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे शैक्षिक कर्मयोगी, प्रयार्वरण संरक्षक, संवर्धक, आदर्श शिक्षक एवं समाजसेवी स्व० श्री ज्ञानीराम राकसिया (माली) की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर ज्ञान वाटिका, सरस्वती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, काका कॉलोनी, सरदारशहर में श्री अमृतवाणी जी के पावन पाठ के साथ पुष्पांजलि कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ट्रस्ट द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को “राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजकों ने सामाजिक क्षेत्र में किये उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रकृति प्रेमी व स्वतंत्र लेखक राम भरोस मीणा, एल पी एस विकास संस्थान थानागाजी (अलवर) को मुख्य अतिथि रिटायर्ड सार्जेंट भले सिंह (ऑपरेशन सिन्दूर में भूमिका निभाने वाले) के कर कमलो द्वारा शॉल, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर “राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्ति के उपरांत उपस्थित मित्रो ने बधाई दी। बधाई देने वालो में समाजसेवी गणेश दास स्वामी (सरदार शहर), ब्लड मैन अमर सिंह नायक, ग्रीन मैन प्रदीप शर्मा (जोधपुर), रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया (दिल्ली) आदि।
बुधाराम ज्ञानी राम माली राकसिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री अमृतवाणी जी के पावन पाठ के साथ पुष्पांजलि कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान समारोह बेहतरीन व्यवस्था से किया गया जो सराहनीय है। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों, प्रतिभाओ और उपस्थित गणमान्य महानुभावो के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।



