राजस्थान रैगर सुधार संघ रींगस, साधारण सभा की विशेष बैठक

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । राजस्थान रैगर सुधार संघ द्वारा संचालित श्री आत्माराम लक्ष्य छात्रावास रींगस के प्रांगण में रविवार दिनांक 14 दिसंबर 2025 को “संघ” की विशेष साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नंदकिशोर मौर्य पुत्र स्व. मूलचंद मौर्य ने की। यादराम कनवाड़िया दिल्ली ने विशेष आमसभा में भाग लेकर दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया। राजस्थान रैगर सुधार संघ के विधान में संशोधन हेतु एन के मौर्य के नेतृत्व में गठित कमेटी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर विचार विमर्श किया गया।
एन के मौर्य Retd RCS सीकर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक परमानंद कुलदीप , महामंत्री ने बिंदु वार प्रस्तावित विधान संशोधनों को पढ़ कर सुनाया। सदस्यता एवं सदस्यता शुल्क में आंशिक संशोधन के साथ प्रस्तावित संशोधित विधान को सर्वसम्मति से स्वीकार / अंगीकार किया गया। संशोधित विधान रजिस्ट्रार संस्थाएं सीकर द्वारा अनुमोदन होने की दिनांक से माना जाएगा।
संशोधित विधान में साधारण सदस्य शुल्क 1100 रु , कार्यकारी सदस्य शुल्क 11000 रु एवं संरक्षक सदस्य शुल्क 100,000 रु निर्धारित किए गए गए। भारत देश के रैगर समाज के सदस्य संघ के सदस्य बन सकते है। सभी श्रेणी के सदस्यों को मतदान का अधिकार होगा तथा 11000 रु अथवा इससे अधिक चंदा / सहायता राशि देने वाले सदस्य निर्वाचन योग्य पदों के लिए चुनाव लड़ सकते है चाहे वो भारत के किसी भी क्षेत्र का निवासी हो। चुनाव शुल्क मात्र 100 रु होगा। चुनाव अधिकारी और चुनाव प्रक्रिया के बारे में अलग से मार्गदर्शिका बनाई जावेगी।
जिन दानदाताओं ने पूर्व में 100000 लाख या इससे अधिक या कोई कमरा निर्माण कराया है और अभी तक जीवित हैं उन्हें संरक्षक सदस्य माना जाएगा।
श्री आत्मा राम लक्ष्य छात्रावास रींगस में दिल्ली के रैगर समाज का अमूल्य योग दान रहा है। यादराम कनवाड़िया दिल्ली ने विशेष आमसभा में भाग लेकर दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया।
आगंतुकों के लिए भोजन व्यवस्था अध्यक्ष महोदय नंदकिशोर मौर्य द्वारा की गई। बंशीधर जी जाजोरिया, चौमू ने 25 कुर्सी छात्रावास में देने की घोषणा की। सभी ने उनका आभार प्रकट किया।



