प्रदीप शर्मा सहित कुल 28 प्रतिभाओ को सरदारशहर में राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । सरदारशहर। सरस्वती शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के परिसर में स्थित ज्ञान वाटिका में संस्थान संस्थापक शिक्षाविद ज्ञानी राम जी सैनी की पंचम पुण्यतिथि पर शनिवार 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के कर-कमलो द्वारा प्रदीप शर्मा जोधपुर सहित कुल 28 प्रतिभाओ को राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑपरेशन सिंदूर के नायक सार्जेंट भलेसिंह जी, अध्यक्ष श्रीमती गिनी देवी संरक्षिका महाविद्यालय परिवार, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति बीडीओ पवन पारीक, मोहनलाल सैनी चूरु, श्रीराम सैनी सेवानिवृत शिक्षक, प्राचार्य डॉक्टर लोकेश शर्मा थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सार्जेंट भलेसिंह ने अपने औजपूर्ण वक्तव्य में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े संस्मरणों व अनुभवों को साझा किया तथा नौजवानों से आह्वान किया कि उन्हें मातृभूमि की रक्षा के लिए तन और मन से समर्पित रहना चाहिए।
सम्मान समारोह में प्रदीप शर्मा जोधपुर, डॉ अमर सिंह नायक ब्लड मैन ऑफ इंडिया हनुमानगढ़, श्रीमती बिमला कसवां उमेदपुरा , बी.एल. मील मोटीवेटर कोकीडा, रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया दिल्ली, रामभरोस मीणा अलवर, डॉ लोकेंद्र सिंह राठौड़, डॉ अब्दुल गफ्फार खान, डॉ किशन सियाग, डॉ स्वाति गेट, श्यामसुंदर स्वर्णकार सुजानगढ़, डॉ सत्येन्द्र सिंगाठिया सूरतगढ़, डी पी बरोड़ रनजीतपुरा, लाडो कटारिया गुरुग्राम, गिरधारीलाल शर्मा वैद्य सरदारशहर, डॉ रविन्द्र कुमार चौधरी सरदारशहर, श्रीमती अंजू चौधरी चूरु, पत्रकार गजेन्द्र सिंह चौहान , गणेश दस स्वामी समाजसेवी सरदारशहर इत्यादि को मंच कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र, शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने उपरांत अवार्डीयों के चेहरों से ख़ुशी झलक रही थी।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के सचिव ओमप्रकाश सैनी ने किया। गरिमामयी कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर पी के पांडिया तथा एंकर रजत सैनी ने किया।



